Nainital NewsBig News

Election 2024 : हल्द्वानी में विदाई से पहले मतदान करने पहुंची नई-नवेली दुल्हन, कही ये बात

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से ही मतदा न शुरू हो गया है। इस बीच तमाम मतदान केंद्रों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। वोटिंग की इस भीड़ में लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र से गजब की तस्वीर सामने आई है। यहां शादी के बाद विदाई होने से पहले एक दुल्हन ने अपना वोट डाला।

विदाई से पहले मतदान करने पहुंची नई-नवेली दुल्हन

लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में शादी के बाद विदाई होने से पहले एक दुल्हन ने अपना वोट डाला जिसके बाद वह अपने ससुराल सोमेश्वर के लिए विदा हुई। गायत्री ने सभी लोगों से अपील भी की है कि सभी काम बाद में करें सबसे पहले वोट डालें क्योंकि वोट डालना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।

मतदान के लिए देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पियूष

इधर युवा पीयूष जोशी ने भी अपने मत का प्रयोग किया। बता दें पियूष मतदान करने के लिए देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे हैं। पियूष ने बताया वह देहरादून में थे मगर मतदान करने के लिए वे हल्द्वानी आए हैं। पियूष ने अन्य युवा मतदाताओं से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें