Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

Election 2024 : खटीमा में सीएम धामी ने किया मतदान, माता और पत्नी गीता धामी ने भी दिया वोट

सीएम धामी ने खटीमा में मतदान किया। उनके साथ ही उनकी माता और पत्नी गीता धामी ने भी मतदान किया। वोट डालने से पहले सीएम धामी खटीमा में माँ भगवती आदिशक्ति का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

खटीमा में सीएम धामी ने किया मतदान

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में मतदान किया। सीएम धामी की माता और पत्नी ने भी खटीमा में मतदान किया। इस दौरान सीएम धामी ने जनता से अपील की है सभी लोग मतदान करें और अच्छ सरकार को चुनें। उन्होंने कहा कि अपने मताधिकार का सदुपयोग कर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एक सक्षम सरकार चुने।

loksabha chunav

वोट डालने से पहले सीएम ने लिया आशीर्वाद

लोकतंत्र के महापर्व में अपना वोट डालने से पहले सीएम धामी खटीमा में माँ भगवती आदिशक्ति के धाम पहुंचे। जहां उन्होंने सपरिवार पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की प्रार्थना की।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें