UttarakhandBig News

मतदान वाले दिन खुले रहेंगे प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड में कल यानी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। जिसके मद्देनजर निर्वाचन आयोग की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की गई है। वोटिंग डे के दिन उत्तराखंड के सभी राजकीय चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज को खोलने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य सचिव ने आदेश भी जारी कर दिए हैं ।

मतदान वाले दिन खुले रहेंगे प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज

मतदान के दिन मतदाताओं और जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और राजकीय चिकित्सालय खुले रहेंगे। इसे लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी किए गए आदेश के अनुसार सामान्य निर्वाचन लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को सभी चिकित्सा इकाइयों को खोला जाएगा। आदेश के अनुसार राज्य विधानसभा निर्वाचन, 2022 की तरह ही लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदान दल और सुरक्षा कर्मियों को सभी राजकीय चिकित्सालयों में निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए आदेश

वहीं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और जनता को भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके इसके लिए निर्णय लिए गया है। राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के लिए समय दिया जाएगा।

सभी कर्मचारी मतदान करें, इसके लिए चिकित्सा इकाई के चिकित्सा अधीक्षक नियंत्रक अधिकारी की ओर से कर्मचारियों के मतदान को लेकर रोटेशन तैयार किया जाएगा। ताकि सभी कर्मचारी मतदान भी कर सकें और जिनको स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत है उनको स्वास्थ्य सुविधा का लाभ भी मिल सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें