Trending

बुजुर्ग की लाश को व्हीलचेयर पर बैंक लेकर पहुंची महिला, जिंदा बताकर की लोन लेने की कोशिश, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपका इंसानियत पर से विश्वास उठ सकता है। जहां पर पैसो के लिए एक महिला मरे हुए व्यक्ति को जिंदा बताकर बैंक (Brazil Woman Dead Man Loan) लेकर जाती है। लेकिन उसका ये नाटक ज्यादा नहीं चल सका। महिला को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है। ऐसे में क्या है पूरा मामला, कैसे महिला का चोरी पकड़ी गई चलिए जानते है।

लाश को बैंक लेकर पहुंची महिला (Brazil Woman Dead Man Loan)

पैसे के लालच में एक महिला ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जहां एक महिला एक मरे हुए व्यक्ति को जिंदा बताकर बैंक से लोन लेने की कोशिश करती है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो ब्राजील के रियो डी जेनेरियो का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक के कर्मचारियों को बेवकूफ बनाने के लिए महिला लाश से बात करती नजर आ रही है। साथ ही लगातार मरे हुए व्यक्ति का सिर पकड़ कर ऊपर को उठा रही है। मरे हुए व्यक्ति के नाम पर महिला लोन इश्यू करवाना चाह रही थी।

ऐसे में वो उस शख्स को हाथ में पेन पकड़ाकर लोन के पेपर्स पर साइन करवाती दिख रही थी। इसी बीच बैंक के कर्मचारियों पर महिला पर शक हुआ। जिसके बाद शक के चलते बैंक वालों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और महिला को गिरफ्तार करवाया। जांच में पता चला व्यक्ति की कुछ ही घटें पहले मौत हो गई थी

बैंक में हुआ ये

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला मरे हुए वृद्ध व्यक्ति को अपना चाचा बता कर बैंक में लोन लेने आई थी। बता दें की मृत वृद्ध व्यक्ति के नाम पर महिला करीब 3,250 डॉलर (2,71,588.36 inr) का लोन मांग रही थी। एरिकी डी सूजा के नाम से आरोपी महिला की पहचान हुई है।

ये पूरा मामला मंगलवार दोपहर दो बजे का है। जहां महिला पर शक होने पर बैंक के कर्मचारियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में महिला लगातार मृत शख्स की उंगलियों में पेन रखने की कोशिश कर रही है। साथ ही साइन करने को भी कह रही है। ये देखकर एक कर्मचारी कहती है कि मुझे नही लगता कि वो स्वस्थ है। उनका चेहरा पेल दिख रहा हैं। जिसपर महिला कहती है कि वो(मृत शख्स) ऐसे ही है।

Disclaimer: इस वीडियो की खबर उत्तराखंड पुष्टि नही करता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें