Uttarkashi NewsHighlight

उत्तरकाशी में आवासीय मकान में लगी भीषण आग, घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

उत्तरकाशी तहसील के मोरी के सौड़ गांव में लकड़ी के एक आवासीय मकान में आग लग गई। आग की लपटे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया है।

उत्तरकाशी में आवासीय मकान में लगी भीषण

घटना बुधवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार भागीराम पुत्र पूर्णचंद के लकड़ी से बने मकान की रसोई में अचानक आग लग गई। आग की लपटे और धुआं उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसी तरह घर के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। भागीराम ने बताया घर में ही गोवंश भी बंधे हुए थे।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को खोलकर उनकी जान बचाई जा सकी। घटना की सूचना पाकर मोरी से अग्निशमन टीम मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन तब तक ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे। घंटो की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण सिलेंडर में रिसाव होना बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें