Entertainment

Angry Rantman Death: 27 साल के यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का निधन, सोशल मीडिया पर फैंस जता रहे शोक

27 साल के फेमस यूट्यूबर अभ्रदीप साहा(Angry Rantman) उर्फ एंग्री रैंटमैन(Angry Rantman Death) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 16 अप्रैल की रात को सोशल मडिया इंफ्लूएंसर का निथन हो गया था। उनके एकदम से यू चले जाने से फैंस और फैमिली के बीच शोक की लहर है। सोशल मीडिया की पर उनके फैंस उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।

“मेरे लिए प्रार्थना करो” -Angry Rantman

खबरों की माने तो यूट्यूबर एक मेजर ऑपरेशन के लिए बीते महीने अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस बात की जानकारी यूट्यूबर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। तीन दिन पहले ही उन्होंने बताया था कि उनकी हालत काफी सीरियस हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की भी अपील की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो वेंटिलेटर पर थे। मंगलवार की रात उन्होंने आखिरी सांस ली।

Angry Rantman के निधन की खबर से फैंस हैरान

सोशल मीडिया पर अभ्रदीप के निधन की खबर से फैंस काफी हैरान रह गए। ऐसे में उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी फोटो और पुरानी वीडियो शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर यूट्यूबर का काफी नाम था। 18 अगस्त 2017 में अभ्रदीप ने अपना यूट्यूब चेनल बनाया था।अपने कॉमिक अंदाज के लिए अभ्रदीप फैंस के बीच फेमस थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें