Dehradun NewsHighlight

पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान डायवर्ट रहेंगे रुट, घर से निकलने से पहले डाल लें एक नजर

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देहरादून में पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट किया गया है। पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अन्य वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान डायवर्ट रहेंगे रुट

19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान प्रक्रिया के मद्देनजर रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां से सभी पोलिंग पार्टियां प्रस्थान करेंगी और वापस आएंगी। स्पोर्ट्स कॉलेज और मार्ग में पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान और वापसी के दौरान एसएसपी देहरादून पर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

ये रूट किए डायवर्ट

  • मालदेवता, थानों रोड की ओर से कोई भी भारी वाहन स्टेडियम की ओर नहीं आने दिया जायेगा।
  • रिंग रोड, सर्वे चौक, सहस्त्रधारा क्रासिंग, रायपुर चौक, 6 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम तक किसी भी प्रकार से भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करनें दिया जायेगा।
  • एयरपोर्ट और थानों की ओर से महाराणा प्रताप चौक, रायपुर होते हुए मसूरी शहर की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश इस मार्ग पर प्रतिबन्धित रहेगा। जिसके दृष्टिगत मसूरी शहर की ओर आने वाले वाहन भानियावाला, डोईवाला अन्य लिंक मार्गों से शहर की ओर जा सकेंगे ।
  • देहरादून शहर की ओर से महाराणा प्रताप चौक रायपुर होते हुए थानों, एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों को रायपुर की ओर प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। मसूरी की ओर से एयरपोर्ट, थानों जाने वाले वाहनों को रिस्पना पुल से डोईवाला, भानियावाला होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।
  • मालदेवता की ओर से कोई भी भारी वाहन महाराणा प्रताप चौक की ओर नहीं जायेगा। ऐसे सभी भारी वाहनों को चौकी मालादेवता पर रोका जाएगा।
  • राजपुर, सहस्त्रधारा क्रासिंग की ओर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों को भी सर्वे चौक से रिस्पना पुल से डोईवाला / भानियावाला होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें