Big NewsPoliticsUttarakhand Loksabha Elections

हल्द्वानी पहुंचे सचिन पायलट, कहा- रोजगार और महंगाई की बात करने से क्यों डर रही भाजपा सरकार

नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से काग्रेंस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महंगाई की बात करने से क्यों डर रही है।

रोजगार व महंगाई पर बात करने से क्यों डर रही भाजपा सरकार ?

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज चुनाव प्रचार के लिए हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो और जनसभा की। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। विकास के बजाय इस चुनाव में भाजपा धर्म और जाति की बात कर रही है। रोजगार और महंगाई की बात करने से भाजपा सरकार क्यों डर रही है।

जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है

सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। जनता अब बदलाव चाहती है। इसके साथ ही पायलट नेताओं की आवाज दबाने और विपक्ष को खत्म करने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा केवल धर्म और जाति की बात पर वोट लेना चाहती है लेकिन अब जनता सब जान चुकी है। जनता अब भाजपा नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाली है।  

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button