Pauri Garhwal NewsHighlight

लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में आए होमगार्ड के जवान की हुई मौत, ये बताया जा रहा कारण

लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में आए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके घर भेज दिया है।

चुनाव की ड्यूटी में आए होमगार्ड के जवान की मौत

मृतक की पहचान ओमकार (59) पुत्र रामस्वरूप निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पौड़ी के कोतवाल नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह प्लाटून कमांडर होमगार्ड राकेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक बताया जा रहा कारण

कोतवाल नंद किशोर भट्ट ने बताया कि होमगार्ड जवान की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। वर्तमान में वह होमगार्ड कंपनी कटरा जिला शाहजहांपुर में तैनात थे। डॉक्टरों के अनुसार होमगार्ड जवान की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के शव को शाहजहांपुर उनके पैतृक गांव भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें