Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, तैयारियों में जुटा प्रशासन

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 23 और 24 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर रहेगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति के दौरे की समीक्षा कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।।

उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन से पहले संबंधित विभागों सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। सुरक्षा के साथ ही सड़कों की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के विभिन्न स्थानों पर सभी कार्यक्रमों में त्रुटि रहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में गृह विभाग की ओर से राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई। बैठक में देहरादून, टिहरी और पौड़ी के डीएम और एसएसपी भी मौजूद रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें