Dehradun NewsBig News

बाइक और विक्रम की जोरदार भिड़ंत, छिटक कर चीला नहर में गिरा युवक, तलाश जारी

ऋषिकेश से हादसे की खबर सामने आ रही है। बैराज-चीला मोटर मार्ग पर विक्रम और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक में पीछे बैठा युवक छिटक कर चीला नहर में गिर गया। जबकि बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बाइक और विक्रम की जोरदार भिड़ंत

घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पॉलूइस ने बताया बाइक सवार युवक की पहचान ऋषभ कश्यप निवासी आगरा और श्रीश शर्मा बैराज चीला मोटर मार्ग से हरिद्वार जा रहे थे। दोनों ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने आए थे। बैराज पुल के पास बाइक की विक्रम से आमने सामने भिड़ंत हो गई।

चीला नहर में गिरे युवक की तलाश जारी

थाना लक्ष्मण्झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि बाइक में पीछे बैठा ऋषभ छिटक कर चीला नहर में गिरने से बह गया। जबकि बाइक चला रहा श्रीश शर्मा सड़क में गिरने से घायल हो गया। नहर में गिरे युवक का रेस्क्यू जारी है। जबकि घायल को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है। फ़िलहाल युवक का अभी कोई सुराग नहीं मिला है।


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें