Big NewsDehradun News

लोकसभा चुनाव से पहले फिर कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप तिवाड़ी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। प्रदीप तिवाड़ी श्रीनगर नगर निगम की पूर्व अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी के पति हैं। प्रदीप तिवाड़ी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा देने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र भेजा है।

22 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे प्रदीप तिवाड़ी

बता दें कि प्रदीप तिवाड़ी 22 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने इस्तीफा देते हुए निजी कारणों को पार्टी छोड़ना का कारण बताया है। प्रदीप तिवाड़ी पौड़ी गढ़वाल से प्रत्याशी गणेश गोदियाल के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वो कांग्रेस प्रदेश महासचिव के पद पर पार्टी को सेवा दे रहे थे।

congress

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें