Haridwar NewsBig News

पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, इस बात को लेकर हुआ विवाद

हरिद्वार के सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। बताया जा रहा दोनों पक्षों के बीच पार्किंग की पर्ची काटने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने पुजारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर चले लाठी

घटना रविवार की है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में सहारनपुर के कुछ श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर परिसर में गाड़ी ले जाने पर कर्मचारियों ने उनसे पर्ची कटवाने के लिए कहा। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि श्रद्धालुओं ने कर्मचारियों को पीट दिया। शोर सुनकर मंदिर के पुजारी भी मौके पर पहुंचे।

पर्ची काटने को लेकर हुआ था विवाद

पुजारियों ने श्रद्धालुओं को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि श्रद्धालुओं ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर हाथापाई पर उतर आए। इसके बाद पुजारी और कर्मचारियों ने मिलकर श्रद्धालुओं को दौड़ाया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया।

सहारनपुर के थे श्रद्धालु

मामले को लेकर दक्षिण पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि का कहना है कि श्रद्धालु बनकर कुछ लोग आए थे। जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बताए जा रहे हैं। उन्होंने पुजारी व कर्माचरियों से मारपीट की है। इसके पीछे कोई षडयंत्र हो सकता है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें