Entertainment

फायरिंग की घटना के बाद Salman Khan ने शेयर किया पोस्ट, यूजर्स ने कहा- ‘अपडेट देने का तरीका थोड़ा कैजुअल है’

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के घर रविवार की सुबह करीब पांच बजे फायरिंग हुई। जिसके बाद पुलिस इस मामलें की जांच में जुट गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने भाईजान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। ऐसे में अब इस घटना के बाद सलमान ने पहली बार सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया है। इस्टागाम पर अभिनेता ने एक पोस्ट शेयर किया है।

Salman Khan ने शेयर किया पोस्ट

फैंस सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी वाले मामलें के बाद से अभिनेता के लिए चिंतित है। इस घटना के बाद हर कोई उनके अपडेट का इंतजार कर रहा था। लेकिन अभिनेता की तरफ से इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया था। ऐसे में इन सब के बीच अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सलमान खान इस मामले पर तो कुछ नहीं बोला। लेकिन वो इस पोस्ट से अपने जिम प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करते नजर आए।

फैंस कर रहे कमेंट

भाईजान का ये पोस्ट देखकर उनके फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करने लग गए। कुछ लोगों ने कमेंट कर उनकी सलामती की दुआएं मांगी। तो वही कुछ यूजर्स ने सलमान खान के लिए लिखा, कि अपडेट देने का तरीका थोड़ा कैजुएल है। तो वहीं अन्य ने अभिनेता के लिए चिंता जाहिर करते हुए लिखा, ‘पूरे हिंदुस्तान की दुआ आपके साथ है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें