Almora NewsHighlight

रेखा आर्य ने BJP के घोषणा पत्र को बताया सुनहरे भविष्य का रोडमैप, बोली जनता को PM की गारंटी पर है भरोसा

लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में बीते दिनों भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसे लेकर भाजपा पार्टी द्वारा हर जगह अपने मंत्रियों के जरिये भाजपा के संकल्प पत्र में क्या खास है और किस प्रकार वह इस लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार करेगी इसे लेकर पत्रकार वार्ता की जा रही है।

घोषणा पत्र को बताया सुनहरे भविष्य का रोडमैप

वहीं सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि यह संकल्प पत्र भारत के सुनहरे भविष्य का रोडमैप है। 2014 और 2019 में भी हमारी पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया था। दोनों ही बार के संकल्प पत्र में जो लिखा था उसे हमने पूरा किया है।

रेखा आर्य ने गिनाई उपलब्धियां

रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 76 पेज का ये घोषणा पत्र भारत का इतिहास बनेगा। पिछले 10 सालों में जो संकल्प थे वो हमारी सरकार ने पूरा किया है। हमारे संकल्प पत्र से 24 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। हमने सबको आयुष्मान योजना का सुविधा दी। इससे लोगों को 5 लाख का मुफ्त इलाज में बहुत बड़ी राहत मिली।

रेखा आर्य ने कहा हमने घर-घर बिजली, पानी, शौचालय, मुफ्त राशन, कोरोना काल मे मुफ्त वैक्सीन सहित राज्य में पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन व सीएम धामी के नेतृत्व में ऑल वेदर रोड, केदारनाथ-बद्री नाथ पुनर्निर्माण, देहरादून-दिल्ली फोर लेन हाइवे, मानसखंड जैसी अनेको योजनाएं दी हैं।

महिलाओं को सशक्त करने का किया जा रहा काम

कैबिनेट मंत्री ने कहा आज भाजपा महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। राज्य की महिलाएं आज स्वरोजगार के जरिये अपना व्यवसाय करके आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण जो कि वर्षो से अधर में था उसे पूरा करने का काम भी पीएम मोदी ने किया है।

रेखा आर्य ने साधा विपक्ष पर निशाना

रेखा आर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ और सिर्फ नकारात्मक राजनीति करती है। आज विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका इसलिए वह अनर्गल बातें करके जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं। आज उनके कई नेता अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें