Sports

MI vs CSK: रोहित की शतकीय पारी भी मुंबई को नहीं दिला सकी जीत, धोनी के 20 रन टीम पर पड़े भारी

IPL 2024 में हुए कल के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) को 20 रन से हरा दिया है। मुंबई की ये चौथी हार है। ऐसे में पॉइंट्स टेबल पर टीम चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर मौजूद है। तो वहीं CSK आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। इस मैच में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 206 रनों की पारी खेली। जिसके जवाब में मुंबई छह विकेट के नुकसान पर केवल 186 रन ही बना सकी।

MI vs CSK: चेन्नई के पथिराना ने की घातक गेंदबाजी

207 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत काफी शानदार रही। पहले विकेट के लिए दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ईशान किशन और रोहित शर्मा के बीच 70 रनों की पार्टनरशिप हुई। तो वहीं सूर्य बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

तो वहीं इस मैच में हार्दिक पंड्या भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। हार्दिक दो रन, टिम डेविड ने 13 रन, रोमारियो शेफर्ड एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोहम्मद नबी चार रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के पथिराना ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने MI के चार विकेट चटके। तो वहीं तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली।

रोहित के IPL करियर का दूसरा शतक

इस मुकाबले में MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा।
उन्होंने 63 गेंदों में 105 रन बनाए। जिसमें 11 चौकों और पांच छक्के शामिल है। लेकिन वो टीम को कजीत नहीं दिला सके।

ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे की अर्धशतकीय पारी

मुंबई के खिलाफ CSK के ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने अर्धशतकीय पारी खेली।भले ही चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं थी। लेकिन अंत तक वो एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे। ओपनिंग बैट्समैन अजिंक्य रहाणे पांच रन तो वहीं रचिन रवींद्र 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 40 गेंदों में 69 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के निकले। इसके साथ ही अंत में चार बाउल खेलने आए CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार टीम छक्कों की मदद से 20 रन बनाए। धोनी को मैदान पर देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें