Champawat NewsHighlight

सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर को लेकर ग्रामीण मुखर, चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

लोहाघाट विधानसभा के रेगरु क्षेत्र के आगर चाक ग्रामसभा के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। रविवार को ग्रामीणों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से मरोड़ाखान छन्दा सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे हैं।

डामरीकरण की मांग को लेकर मुखर हुए ग्रामीण

ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन पर उनकी मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरीके से गड्ढों तबदील हो चुकी है। कई किलोमीटर सड़क में तो बनने के बाद से डामरीकरण तक नहीं हुआ है। गांव में पेयजल की भी भारी दिक्कत है

शासन प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप

ग्रामीणों ने बताया अगर उनकी मांगों की शासन प्रशासन अनदेखी करता है तो समस्त आगर चाक की जनता 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ग्रामीणों का कहना है कि बदहाल सड़क के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

मांगो को लेकर गांव में किए पोस्टर चस्पा

सरकार रेगुरू क्षेत्र की लगातार अनदेखी कर रही है। नेता सिर्फ गांव में वोट मांगने के लिए आते हैं और झूठे वादे कर जाते हैं। वहीं गांव के युवाओं का कहना है कि नेता तभी वोट मांगने आए जब सड़क में डामरीकरण और गांव में पानी की आपूर्ति ठीक तरह से होगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में अपनी मांगो को लेकर पोस्टर भी चस्पा किए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें