Udham Singh Nagar NewsHighlight

खटीमा में सीएम धामी की जनसभा, बोले दूसरे राज्य हमसे मांग रहे लैंड जिहाद और UCC का ड्राफ्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में जनसभा की। इस दौरान सीएम धामी ने नैनीताल प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में वोट की अपील की।

खटीमा में सीएम धामी की जनसभा

सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित कर कहा कि 2022 में हमने आप लोगों से समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जिसे हमने पूरा किया। आज भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है। उस संकल्प पत्र में भी पूरे देश के अंदर यूसीसी को लागू करने की बात कही है।

PM के संकल्प को पूरा करने में दे सहयोग

सीएम धामी ने कहा आपका एक-एक मत 400 पार के नारे को पूरा करने में सिद्ध साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने के लिए आप सभी के मत की आवश्यकता है। सीएम ने कहा पीएम मोदी जब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो ये संकल्प शीघ्रता से पूरा होगा

उत्तराखण्ड बन रहा देश का श्रेष्ठ राज्य

सीएम धामी ने कहा लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हो गया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम कार्य कर रहे हैं। आज उत्तराखण्ड आदर्श राज्य बन रहा है। सीएम ने कहा आज दूसरे राज्य हमसे लैंड जिहाद, नकल विरोधी कानून, यूसीसी का ड्राफ्ट मांग रहे हैं।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए हो रहा काम

सीएम ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए भी हम लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में किए गए वादों के अनुरूप ग्राउडिंग पर भी काम शुरू हो गया है। सीएम ने कहा ऊधम सिंह नगर में भी काम धरातल पर उतरने लगा है।

डबल इंजन की सरकार बिना रुके कर रही काम : CM

सीएम धामी ने कहा उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने के लिए हम बिना रुके, बिना थके काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। सीएम ने कहा पीएम पूरे देश को अपना परिवार मानकर काम कर रहे हैं। इस चुनाव में मुकाबला देश को प्रथम मानने वाले और परिवार को प्रथम मानने वालों के बीच है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें