UttarakhandDehradun News

देहरादून के यूट्यूबर कपल ने की खुदखुशी, 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान

देहरादून के यूट्यूबर कपल ने कथित तौर पर शनिवार को ,7वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। हरियाणा के बहादुरगढ़ में 25 साल के गर्वित और 22 साल की नंदिनी मृत पाए गए। बता दें की कपल कंटेंट क्रिएटर थे। जिनका फेसबुक और यूट्यूब पर अपना चैनल था। ऐसे में पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

देहरादून से बहादुरगढ़ आए थे कपल

खबरों की माने तो कपल कुछ दिनों पहले अपनी टीम के साथ देहरादून से बहादुरगढ़ आए थे। जहां उन्होंने रुहेला रेजीडेंसी की सातवीं मंजिल में किराए पर एक फ्लैट लिया। जहां उनके साथ उनके पांच दोस्त भी साथ थे। शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामलें की जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह छह बजे कपल ने अपनी फ्लैट की बालकनी से कूद कर जान दे दी। शूटिंग से कपल देर से फ्लैट में आए थे। साथ ही उनके बीच किसी बात पर बहस हुई। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या की।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस कपल की आत्महत्या का कारण जानने में जुटी हुई है। साथ ही परिस्थितियों की जांच कर पुलिस सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें