Dehradun NewsHighlight

कटापत्थर में नहाने के दौरान यमुना नदी में डूबे दो दोस्त, SDRF ने किया दोनों के शव बरामद

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। विकासनगर के कटापत्थर में यमुना नदी में नहाने के दौरान दो युवक नदी में डूब गए। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है दोनों युवक विकासनगर घूमने के लिए आए थे।

नहाने के दौरान यमुना नदी में डूबे दो युवक

घटना शनिवार की है। जानकारी के अनुसार सीओ विकासनगर कोतवाली द्वारा एसडीआरफ की टीम को बताया कि विकासनगर क्षेत्र के अन्तर्गत कटापत्थर में दुमेद के पास दो युवक नहाने के दौरान नदी में डूब गये है। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग ओपरेशन शुरू किया।

SDRF ने किया दोनों के शव बरामद

सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान SDRF टीम ने दोनों युवकों के शवों को बरामद कर नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक सेलाकुई में किसी कंपनी में कार्यरत थे। युवकों की पहचान संदीप राणा (22) पुत्र दीवान सिंह निवासी अल्मोड़ा और ऋतिक उपाध्याय (23) निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें