Udham Singh Nagar NewsHighlight

डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी कार, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

उधम सिंह नगर से हादसे की खबर सामने आ रही है। काशीपुर में नवनिर्माणाधीन आरओबी से नीचे उतरते ही एक कार डिवाइडर से टकरा गई और मुख्य सड़क पर ही पलट गई। कार पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी कार

हादसा शुक्रवार शाम रात करीब आठ बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति अपनी कार से रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए कुंडा तिराहे की तरफ जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही एक गाडी की लाइट पड़ने से कार चालक का संतुलन बिगड़ गया।

कार का एयर बैग खुलने के चलते बची चालक की जान

चालक की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के किनारे पलट गई। गनीमत ये रही कार के एयर बैग खुल जाने की वजह से चालक सकुशल बच गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया और कार को घटनास्थल से हटवाया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें