Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

गौचर में रक्षामंत्री ने भरी हुंकार, कहा- देवभूमि के लोग जान हथेली पर रख करते हैं देश की रक्षा

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज गौचर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। रक्षामंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम करता है। देवभूमि के लोग जान हथेली पर रख देश की रक्षा करते हैं।

गौचर में रक्षामंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए उत्तराखंड पहुंचे। गौचर में रक्षामंत्री ने रैली की। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री कोई व्यक्ति नहीं होता संस्था होता है। “मैं आप सभी को बस एक बात याद दिलाना चाहता हूं, मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का हो।”

उन्होंने कहा कि एक बार बहुत ईमानदारी से राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था कि वो 100 पैसे दिल्ली से भेजते हैं लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए। किसी ने भी उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया। लेकिन हमारी पहली बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि हर नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला जाना चाहिए। तब मैं ये समझ नहीं पाया कि ये क्यों किया जा रहा है। लेकिन अब समझ आ रहा है कि ये भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए किया गया।

उत्तराखंड के लो जान हथेली पर रख करते हैं देश की रक्षा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्मिक भूमि है। ये हमारे देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम करता है। देवभूमि के लोग अपनी जान हथेली पर रखकर देश की रक्षा करते हैं। उत्तराखंड के लोग सेवा के प्रति इतने समर्पित होते हैं कि जितने पीएम मोदी भी देश और देशवासियों कि सेवा के लिए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें