पुरानी रंजिश को लेकर दंपत्ति के साथ मारपीट, ई-रिक्शा को किया आग के हवाले

उधम सिंह नगर में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दंपति के साथ मारपीट कर ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुरानी रंजिश को लेकर दंपत्ति के साथ मारपीट
घटना बुधवार की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप के मुखर्जी नगर निवासी रश्मि ने बताया कि 25 मार्च को वो होली खेल रही थी। अचानक पड़ोसी युवक आया और उस पर जबरन रंग लगाने की कोशिश करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो युवक उससे अभद्रता करने लगा। किसी तरह मामला उस समय शांत हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
महिला ने आरोप लगाया कि बीती बुधवार की शाम को पड़ोसी अपने साथियों के साथ आया और उससे अभद्रता करते हुए परिवार पर हमला कर दिया। इसमें दंपत्ति चोटिल हो गए और हमलावरों ने जाते-जाते बाहर खड़े ई-रिक्शा को भी आग लगा दी। पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।