Entertainment

Eid पर Salman Khan ने फैंस को दिया तोहफा, अपनी अगली फिल्म के टाइटल का किया ऐलान

Salman Khan Sikandar Movie: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हर साल अपने फैंस को ईद पर सरप्राइज देते है।ऐसे में इस साल भी सलमान ने ईद पर अपने फैंस को तोहफा दे दिया है। फैंस काफी मायूस थे की इस साल ईद पर अभिनेता की फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। लेकिन आज उन्होंने अपनी नेक्स्ट फिल्म के टाइटल का ऐलान कर फैंस को खुश कर दिया। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है।

Eid पर Salman Khan ने फिल्म के टाइटल का किया ऐलान

काफी समय से सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरें सामने आ रही थी। जहां पर खबर थी की प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान नेक्स्ट प्रोजेक्ट के लिए एक बार फिर साथ आने वाले है।

ये प्रोजेक्ट अगले साल ईद पर दस्तक दे सकता है। ऐसे में अब इस प्रोजेक्ट पर ऑफिशियल मुहर लग गई है। सलमान खान ने पोस्ट शेयर कर फिल्म के टाइटल की घोषणा की है। इस फिल्म को एआर मुरुगादास डायरेक्ट करेंगे।

टाइगर बनेंगे Sikandar

साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान खान के इस नए प्रोजेक्ट का नाम “सिकंदर”(Sikandar) है। इससे पहले दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके है। जिसमें जुड़वा, मुझसे शादी करोगी, किक आदि सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें