Entertainment

अक्षय-टाइगर की Bade Miyan Chote Miyan हुई रिलीज़, फिल्म देखने से पहले जानें लोगों की राय

Bade Miyan Chote Miyan Review in Hindi: बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। ईद के दिन इस रिलीज़ किया जा चुका है। एक्शन-थ्रिलर इस फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर आदि एहम भूमिका में है। ऐसे में चलिए जानते है की दर्शकों की फिल्म देखने के बाद क्या राय है।

Bade Miyan Chote Miyan पर लोगों की राय

सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ था। ऐसे में आज इस फिल्म के रिलीज़ होने के बाद दर्शक एक्स(ट्विटर) पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘बड़े मियां छोटे मियां का शो पूरा ह गया है। क्या शो है अली अब्बास जफर। अक्षय कुमार एक्शन में गॉड हैं। क्लाइमेक्स लिट है।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘बड़े मियां छोटे मियां देख रहा है अक्षय की एंट्री जबरदस्त है।’

सोशल मीडिया पर दर्शकों से मिल रहें मिक्सड रिव्यू

सोशल मीडिया पर कोई फिल्म को माइंड  ब्लोइंग बता रहा है तो वहीं कुछ लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर जमकर नेगेटिव कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म को दर्शकों से मिक्सड रिव्यू मिल रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें