HighlightAlmora News

मंदिर में जल रहे दीये से घर में भड़की आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

अल्मोड़ा नगर के पास मल्ला चीनाखान में मंदिर में जल रहे दीये से मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान पूरी तरह से जल गया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

मंदिर में जल रहे दीये से घर में भड़की आग

घटना बुधवार की है। मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता भगवती प्रसाद पांडे के मकान के दूसरी मंजिल में अचानक आग धधक गई। जब निचले तल में आग का धुंआ आया तो घटना का पता चला। सभी गहरी नींद से उठकर अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़े। मकान से उठती आग की लपटें देख अफरातफरी का माहौल हो गया।

घर में रखा सामान जलकर खाक

लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक मंदिर में जलते दीये की आग यहां लगे कैलेंडर में भड़क गई जो मकान में फैल गई। इस घटना में घर में रखा सामान जल गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें