Entertainment

Jahnvi Kapoor ने बॉयफ्रेंड शिखर के साथ रिश्ते पर लगाई मुहर! ऐसे किया प्यार का ऐलान

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर(Jahnvi Kapoor) के लाखों फैंस है।अक्सर अभिनेत्री अपनी फिल्मों की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती है। ऐसे में अभिनेत्री आज कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में है। खबरों की माने तो अभिनेत्री शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशन में हैं। ऐसे में उनकी शिखर के साथ रिलेशन की खबरें अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। इन चर्चाओं के बीच अभिनेत्री अपने रिश्तें को कन्फर्म करती नज़र आई।

Jahnvi Kapoor ने बॉयफ्रेंड शिखर संग किया प्यार का ऐलान

दरअसल जाह्नवी कपूर मुंबई में बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग में पहुंची। जहां अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड के नाम का कस्टम हार पहने दिखाई दी। उनके नेक्लेस में शिखू लिखा हुआ था। जिसे कहा जा रहा है की ये शिखर का शार्ट फॉर्म है। इस हार ने वह मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

काफी समय से डेटिंग की खबरें

इस इवेंट में अभिनेत्री सफेद पैंटसूट पहने नज़र आई। इस ऑउटफिट में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। जान्हवी ने स्क्रीनिंग के दौरान अपने पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर के साथ पैपराजी के लिए पोज़ भी दिए।बता दें काफी टाइम से जान्हवी और शिखर के रिलेशन की खबरें आती रही है। तो वहीं ‘कॉफी विद करण’ शो में भी अभिनेत्री ने शिखर को डेट करने के हिंट दिए थे। अभिनेत्री ने बताया था की उनकी स्पीड-डायल लिस्ट में शिखर का नाम भी शामिल है।

Jahnvi Kapoor वर्कफ्रंट

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट को देखा जाए तो जल्द ही वो ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ फिल्म में अभिनय करती नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोले में राजकुमार राव भी है। इस फिल्म में वो महिला क्रिकेटर का किरदार निभाती नज़र आएंगी। ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज़ की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button