NationalRahul Gandhi News

चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के इन नेताओं की सबसे ज्यादा डिमांड, जानें नाम

लोकसभा चुनाव 2-24 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रचार में तेजी ला दी है। सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी और सचिन पायलट से लेकर प्रियंका गांधी तक पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बीच, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के उन नेताओं की एक ऐसी लिस्ट सामने आई है जो देशभर में प्रचार प्रसार के लिए सबसे ज्यादा डिमांड में है। हैरान करने वाली बात है कि इसमें नवजोत सिंह सिद्धु भी हैं। वह पत्नी की बीमारी के चलते लड़ने से मना कर चुके हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने भारी डिमांड के बावजूद चुनाव प्रचार प्रसार करने से इंकार कर दिया है।

सबसे ज्यादा डिमांड में कांग्रेस के ये नेता

राहुल गांधी

प्रियंका गांधी

सचिन पायलट

नवजोत सिंह  सिद्धू

कन्हैया कुमार

राजबबब्बर

कहां किस नेता की डिमांड?

  • उत्तर भारत में प्रियंका गांधी की सबसे ज्यादा डिमांड है।
  • उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत में राहुल गांधी की बंपर डिमांड है।
  • राहुल-प्रियंका की ना होने पर सचिन पायलट सबसे ज्यादा डिमांड है। यूपी में सपा नेताओं ने भी गुर्जर मतदाताओं वाली सीटों में उनकी डिमांड की है।
  • कर्नाटक और दलित सीटों पर ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे डिमांड में हैं। सोनिया गांधी की डिमांड करने वालों को बता दिया गया है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह अपने हिसाब से कम ही जगहों पर प्रचार करेंगी। वहीं महाराष्ट्र में क्षेत्रीय नेताओं में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली पसंद राज्य का कोई कांग्रेसी दिग्गज नहीं और ना ही शरद पवार बल्कि उद्धव ठाकरे की भारी डिमांड है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें