Entertainment

Joker 2 Trailer: लौट आया है ‘जोकर’, जोकिन फीनिक्स-लेडी गागा की फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी

फिल्मी वर्ल्ड का सबसे चहीता विलेन ‘जोकर’ की वापसी हो रही है। जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा की अपकमिंग फिल्म ‘जोकर: फोली अ दु'(Joker 2) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ (Joker 2 Trailer) कर दिया है। एक बार फिर आर्थर फ्लेक के रोल में जोकिन फीनिक्स दर्शकों का दिल जीतने आ रहे है। दो मिनट और 25 सेकेंड का ये ट्रेलर दर्शकों को काफी मजेदार लग रहा है।

फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी (Joker 2 Trailer)

जोकर 2 यानी ‘जोकर: फोली अ दु’ के ट्रेलर की शुरुआत आर्थर फ्लेक से होती है। जो जेल की सलाखों के पीछे है। जिसके बाद उनकी नज़र महिला कैदी यानी लेडी गागा पर पड़ती है। इस फिल्म में हार्ले क्‍व‍िन का रोल लेडी गागा निभा रही है।

ट्रेलर में एक सीन है जिसमें आर्थर से पूछा जाता है की की कुछ बदला है क्या आर्थर? जिसके जवाब में वो कहते है की अब वो अकेले नहीं है। इस फिल्म का दर्शक काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। साल 2019 में इसका पहला पार्ट जोकर आया था। साइकोलॉजिकल थ्रिलर इस फिल्म में भी पहले की तरह म्‍यूजिक को जगह दी गई है।

https://youtu.be/4qrKWKgYwSw

इस दिन होगी रिलीज (Joker 2 Release Date)

ट्रेलर में हार्ले और आर्थर साथ दिखाई देते है। जिसके बाद दोनों जेल से फरार हो जात्ते है। इस फिल्म को डायरेक्‍टर टोड फिलिप्‍स ने डायरेक्ट की है। ये फिल्म सिनेमाघरों में चार अक्‍टूबर 2024 को दस्तक देगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें