Haridwar NewsBig News

नाबालिग भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

हरिद्वार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात पर घर से नाराज होकर आए नाबालिग भाई बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

घटना मंगलवार रात की है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक लड़का और लड़की की मौत हो गई है। शव पटरी के पास पड़े हुआ हैं। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहंची और शवों की शिनाख्त की। मृतकों की पहचान समीर (16), बहन अलीसवा (14) पुत्री साजिद निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई।

घर से नाराज होकर निकले थे भाई-बहन

पूछताछ में पता चला कि मंगलवार रात दोनों भाई बहन मामूली बात पर घर से नाराज होकर निकल गए थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी मिली। मृतक भाई-बहन के के पिता ट्रक चालक हैं। दोनों भाई बहन के आत्महत्या करने के बॉस से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें