Big NewsPauri Garhwal News

कोटद्वार में हुआ सड़क हादसा, सड़क किनारे पलटी रोडवेज बस, 16 यात्री घायल

कोटद्वार से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

सड़क किनारे पलटी रोडवेज बस

हादसा मंगलवार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसा कोटद्वार नजीबाबाद के बीच उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई।

हादसे में 16 यात्री घायल

बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सड़क हादसे में15 से 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें