Big NewsNainital News

यहां अज्ञात वाहन ने सिपाही को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

चोरगलियां रोड पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने सिपाही को टक्कर मार दी। जिस से सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन ने सिपाही को मारी टक्कर

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के पास चोरगलियां रोड पर दर्दनाक हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात वाहन ने चोरगलियां रोड पर सिपाही को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात था सिपाही

बताया जा रहा है कि सिपाही भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात था। मृतक सिपाही की पहचान आशिक अली (40) पुत्र शाहिद अली के रूप में हुई है। जो कि नौशर पीलीभीत रोड खटीमा का रहने वाला है। घटना की जानकारी के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें