Udham Singh Nagar NewsHighlight

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड : शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

नानकमत्ता के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या को 11 दिन बीत चुके हैं। उधमसिंह नगर पुलिस ने अभी तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन बाबा तरसेम के हत्यारे अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

बाब तरसेम सिंह हत्याकांड का मास्टर माइंड आखिर कौन है, आखिर क्यों बाबा की हत्या का षड्यंत्र रचा गया ये रहस्य बना हुआ है। पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड के मास्टर माइंड तक पहुंचने में जांच की कडिय़ों को जोड़ते हुए ठोस सुबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। सभी आरोपियों पर हत्या का षडयंत्र रचने, शार्प शूटरों को हथियार और पैसे मुहैया कराने का आरोप है।

अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

एसएसपी ने कहा कि हत्याकांड के मास्टर माइंड तक पहुंचने के लिए साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। मजबूत साक्ष्य मिलने के बाद सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें