Dehradun NewsHighlight

यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, हादसे में दो लोग घायल

चकराता से हादसे की खबर सामने आ रही है। त्यूनी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खाई में गिरी पर्यटकों की कार

हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक पुलिस को कार हादसे की सूचना मिली थी। जिसमें बताया कि चकराता त्यूनी मोटर मार्ग पर जंगलात चौकी के पास एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचे।

हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग घायल

एसडीआरफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रस्सियों की मदद से खाई में उतरी। घायलों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला। एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नागेंद्र रावत निवासी कोटद्वार और सौरभ शर्मा निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

देहरादून से घूमने आए थे पर्यटक

जानकारी के अनुसार चकराता थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून से पर्यटक कार में चकराता आए थे। कार चालक पर्यटकों को एक होटल में छोड़कर बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर चकराता त्यूणी मार्ग पर जंगलात चौकी के पास खाई में जा गिरी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें