Big NewsPithoragarh News

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

डीडीहाट से दूनाकोट जा रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर

शनिवार को पिथौरागढ़ जिले में डीडीहाट से दूनाकोट जा रहा एक टिप्पर दुर्घटना का शिकार हो गया। टिप्पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक धौलेत निवासी जगदीश गैड़ा (52) पुत्र नंदन सिंह गैड़ा अपने वाहन (यूके 05 सीए 1789) को लेकर सुबह 8:30 बजे दूनाकोट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।

तकनीकी खराबी बताई जा रही है हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि डीडीहाट से करीब 15 किमी दूर अंतोड़ा बैंड के पास ही यूके 05 सीए 1789 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में जगदीश गैड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के पीछे की वजह गाड़ी में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है।ॉ

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विजेंद्र साह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। घटना की जानकारी के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें