Entertainment

Do Aur Do Pyaar का ट्रेलर हुआ जारी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है ये फिल्म

Do Aur Do Pyaar Trailer Out: बॉलीवुड की विद्या बालन काफी टैलेंटेड एक्टर हैं। काफी समय से स्क्रीन से दूर रहने के बाद अब विद्या फिल्मों में वापसी करने जा रही है। एक्ट्रेस रोमाटिंक कॉमेडी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आएंगी। ऐसे में इस फिल्म का मेकर्स ने ट्रेलर जारी कर दिया है। दर्शको को इस फिल्म के ट्रेलर का लंबे वक्त से इंतजार है। ऐसे में फाइनली आज फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

ट्रेलर हुआ रिलीज (Do Aur Do Pyaar Trailer)

फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि दो मैरिड कपल की शादी में स्पार्क खत्म हो जाता है। इस कपल की भूमिका विद्या और प्रतीक गांधी निभा रहे हैं। दोनों किचन में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल अपने रिश्ते को जैसे-तैसे खींच रहे हैं। जिसके बाद दोनों एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते हैं।फिल्म में जिसके बाद कईं ट्विस्ट और टर्न आते है। ओवरऑल ट्रेलर देखकर लग रहा है कि फिल्म काफी एंटरटेनिग और मजेदार होने वाली है।

‘दो और दो प्यार’ रिलीज डेट

विद्या बालन ने फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “कमर कस लें, क्योंकि अब दो और दो प्यार’ के साथ मज़ा और रोमांस दोगुना करने का समय आ गया है! दो और दो प्यार ट्रेलर अभी जारी, 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” बता दें कि फिल्म को अवॉर्ड विनिंग एड फिल्म मेकर शीर्षा गुहा ठाकुरता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की स्टारकास्ट की बाद करें तो विद्या बालन और  प्रतीक गांधी के अलावा इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें