Uttarakhand Loksabha ElectionsBig NewsUttarakhand Congress

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देवभूमि में करेंगे चुनाव का शंखनाद

चुनावी परंपराओं का निर्वहन करते हुए कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

40 दिग्गजों को मैदान में उतारा

बता दें उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा चुनाव होने है। ऐसे में कांग्रेस के 40 दिग्गज उत्तराखंड में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे। सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेता का नाम शामिल है।

उत्तराखंड के नेता भी हैं शामिल

बता दें स्टार प्रचारकों की इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, ज्योति रौतेला, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का नाम भी शामिल है। ये सभी दिग्गज उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।

यहां देखें कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Loksabha Elections 2024

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें