Entertainment

Pushpa 2 The Rule से श्रीवल्ली का लुक हुआ जारी, चेहरे पर मासूमियत लिए नजर आईं Rashmika Mandanna

साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। ऐसे में इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लीड हिरोइन रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna) के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म से उनका लुक रिलीज किया है। पुष्पा- द रूल से श्रीवल्ली का लुक आउट हो गया है। जिसमें उनके चेहरे पर मासूमियत साफ नजर आ रही हैं। पोस्टर आउट होने के बाद फैंस की फिल्म के लिए उत्सुकता डबल हो गई हैं।

Pushpa 2 The Rule से Rashmika Mandanna का लुक हुआ जारी

शुक्रवार को फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ से श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना का पोस्टर रिलीज किया गया। इस पोस्टर में रश्मिका ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आई। इस लुक को अभिनेत्री के जन्मदिन पर जारी किया गया। इस पोस्ट को शेयर कर लिखा “देश के लोगो के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली ‘श्रीवल्ली’ उर्फ रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। #Pushpa2TheRuleTeaser 8 अप्रैल को #PushpaMassJaathara। #Pushpa2TheRule ग्रैंड रिलीज वर्ल्डवाइड 15 अगस्त 2024 को।”

‘पुष्पा द रूल’ की कास्ट

‘पुष्पा द रूल’ में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, धनुंजय, राव रमेश, सुनील, अनसूया भारद्वाज आदि फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहला पार्ट ‘पुष्पा: द राइज’ काफी सुपरहिट साबित हुआ था। फिल्म साल 2021 में रिलीज की गई थी। ऐसे में फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए काफी उत्साहित है।

‘पुष्पा द रूल’ रिलीज डेट (Pushpa 2 The Rule Release Date)

इस फिल्म को डायरेक्ट सुकुमार ने किया है। साथ ही फिल्म की कहानी भी सुकुमार द्वारा ही लिखी गई है। ये फिल्म इसी साथ 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें