Entertainment

सुभाष चंद्र बोस को Kangana Ranaut ने बताया देश का पहला प्रधानमंत्री, वीडियो हो रहा वायरल

एक्टिंग से राजनीती का रुख करने वाली कंगना रनौत(Kangana Ranaut) आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी बयानबाजी को लेकर छायी रहती है। लेकिन हाल ही में कंगना के एक बयान से लोग काफी हैरान हो गए। एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने सुभाषचंद्र बोस को देश के पहले प्रधान मंत्री के रूप में सबोधित किया। जिसके कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर उनके ये बयान की वीडियो छा गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है।

Kangana Ranaut का हालिया बयान हो रहा वायरल

हिमाचल प्रदेश की मंडी से चुनाव लड़ रही कंगना रनौत के बयान ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी। मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोसे को देश का पहला प्रधानमंत्री बताया। हर कोई कंगना के इस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने भी वीडियो को पोस्ट किया है। जिससे इंटरनेट पर ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो गई।

एक्टर प्रकाश राज ने वीडियो किया शेयर

यूज़र्स भी कंगना में ज्ञान की कमी बताकर आने रिएक्शन दे रहे है। एक्टर प्रकाश राज ने भी Kangana Ranaut की वीडियो शेयर कर उनकी चुटकी ले ली। उन्होंने लिखा, “सुप्रीम जोकर पार्टी के जोकर…क्या अपमान है..#जस्टटास्किंग।”

कौन थे देश के पहले प्रधानमंत्री?

बता दें की नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने देश को स्वतंत्र बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन उन्होंने कभी देश के प्रधानमंत्री का पद नहीं सभाला। आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे। नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 से 27 मई, 1964 तक प्रधानमंत्री का पद संभाला।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें