Dehradun NewsHighlight

देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल ने किया स्वागत, दिया चार धाम यात्रा पर आने का निमंत्रण

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को देहरादून दौरे पर पहुंचे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।

देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति

बता दें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ के साथ देहरादून पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल और राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति को चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण भी दिया।

मसूरी जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

बताते चलें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एयरपोर्ट से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी जायेंगे। वहां पहुंचकर एलबीएस अकादमी के आईएएस अधिकारियों के फेज एक के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही अकादमी के संकाय सदस्यों के साथ भी चर्चा करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें