Sports

CSK vs SRH: चेन्नई और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़ंत, जानें सभांवित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

IPL 2024 SRH vs CSK: आईपीएल 2024 का 18 वां मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच ये मुकाबला राजवी गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।

आज का ये मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में आज के इस मुकाबला में चेन्नई की टीम में बदलाव कर सकती है। तो वहीं आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाने वाली हैदराबाद की टीम बिना बदलाव के मैदान में उतर सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं टीमों की सभांवित प्लेइंग 11 के बारे में। साथ ही जानते है कैसी है पिच रिपोर्ट।

CSK vs SRH पिच रिपोर्ट

आज का ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में इस मैदान में काफी टाइम से बल्ल्बाजों को फायदा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते एक हाई स्कोरिंग मुकाबला आज दर्शकों को देखने को मिल सकता है। इसी मैदान में हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ा 277 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया था। ऐसे में आज के मैच में बल्लेबाज गेदबाजों की जमकर धुनाई कर सकते है।

CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़(कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, समीर रिजवी, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर ,मथीशा पथिराना/शार्दुल ठाकुर तुषार देशपांडे।

इम्पैक्ट प्लेयर- महीश थीक्षाना/मथीशा पथिराना

SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन

पैट कमिंस(कप्तान), मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, एडेन मार्करम, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे।

इम्पैक्ट प्लेयर- वाशिंगटन सुंदर/उमरान मलिक

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें