National

महिला आयोग ने कांग्रेस नेता सुरजेवाला को भेजा नोटिस, हेमा मालिनी पर की थी अभद्र टिप्पणी

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के एक बयान से सियासी महाभारत छिड़ गई है। कैथल के गांव फरल में सुरजेवाला ने अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया, जिसके बाद हरियाणा महिला आयोग ने सख्त रूख अख्तियार किया है। महिला आयोग ने कांग्रेस नेता को नोटिस जारी किया है और 9 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा है।

कांग्रेस नफरत की दुकान खोल बैठी

बता दें कि इंडिया एलायंस के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के समर्थन प्रचार के लिए सुरजेवाला फरल गांव पहुंचे थे। उनके बयान के बाद बीजेपी हमलावर है। अभिनेत्री और हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा है कि बात मोहब्बत की दुकान खोलने की हुई थी, लेकिन कांग्रेस नफरत की दुकान खोल बैठी है। महिलाओं के प्रति गिरी सोच रखने वाले कांग्रेस के नेता हार की हताशा और कुंठा में अपने चरित्र का दिन-ब दिन पतन कर रहे हैं।

क्या कहा सुरजेवाला ने?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुरजेवाला ने कैथल के गांव फरल में जनसभा को संबोधित करते हुए हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी की थी। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद, कई लोगों की आपत्ति आने के बाद सुरजेवाला ने स्पष्टीकरण दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें