Entertainment

मुंबई में Ranbir Kapoor लैविश बेंटले कार चलाते आए नजर, वीडियो हुई वायरल, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ को दर्शकों ने काफी प्यार दिया। ये अभिनेता के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। काफी समय से अभिनेता अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। ऐसे में अब एक्टर अपनी नई कार को लेकर चर्चा में आ गए। मुंबई की सड़कों पर Ranbir Kapoor को लग्जरी बेंटले कार चलाते हुए दिखाई दिए। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Ranbir Kapoor लग्जरी गाड़ी चलाते आए नजर

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो मुंबई में लैविश बेंटले कार चलाते नजर आ रहें है।खबरों की माने तो ये लग्जरी कार अभिनेता खुद को गिफ्ट कर सकते है। सेलेब्स के बीच खुद को कार गिफ्त करना कोई नई बात नहीं हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जैसे कई सितारों ने अपने आप कार खरीद कर खुद को गिफ्ट की है। सेलेब्स के पास लग्जरी कार का कलेक्शन है।

कार की कीमत

इस लैविश बेंटले कार की कीमत करीब आठ करोड़ कही जा रही है। फिलहाल रणबीर ने इस लग्जरी गाड़ी का टेस्ट ड्राइव लिया है। ऐसे में अभिनेता ये कार खरीद सकते है या नहीं ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायणमें अभिनय करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिनेता श्रीराम की भूमिका में नजर आने वाले है। माता सीता का किरदार साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी निभा सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें