UttarakhandBig NewsUttarakhand Congress

दीपक बल्यूटिया ने वापस लिया कांग्रेस से अपना इस्तीफा, बताई ये वजह

प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात कर व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर अपना इस्तीफावापस ले लिया है। बता दें बीते दिनों पहले ही दीपक बल्यूटिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था।

दीपक बल्यूटिया ने वापस लिया कांग्रेस से अपना इस्तीफा

दीपक बल्यूटिया ने कांग्रेस पार्टी से नाराजगी के चलते अपना इस्तीफा दे दिया था। चर्चा यह भी थी कि बल्यूटिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल न होकर स्वर्गीय एनडी तिवारी की सोच को आगे बढ़ाने के लिए नई पार्टी का गठन कर सकते हैं। लेकिन अब दीपक बल्यूटिया ने अपनी स्थिति साफ कर दी है।

बल्यूटिया बोले मैं कांग्रेस का आभारी हूं

बुधवार को प्रेस को जारी एक बयान में बल्यूटिया ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में देश की प्रबुद्ध जनता अपना मत कांग्रेस को देकर लोकतंत्र बचाने, देश बचाने में अहम भूमिका निभाएगी। बल्यूटिया ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष निताओं ने उनकी बात का सम्मान किया, इसके लिए वे उनके आभारी हैं।

कांग्रेस में रहकर पहले की तरह करूंगा जनसेवा

दीपक बल्यूटिया ने कहा है कि स्वर्गीय एनडी तिवारी कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित सामाजिक सिद्धांत वादी नेता रहे हैं। उन्होंने ही कांग्रेस की विचारधारा सीखने में मार्गदर्शन किया है। कांग्रेस में रहकर पहले की तरह जनसेवा करते हुए स्व. नारायण दत्त तिवारी की विकास की सोच को आगे बढ़ाने को संघर्षशील रहेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें