Haridwar NewsHighlight

महिला सहित चार यात्री बैरागी कैंप में मिले बेहोश, वजह सामने आने के बाद उड़े सबके होश

हरिद्वार आई एक महिला समेत चार यात्री बैरागी कैंप में एक साथ बेहोश पड़े मिले। एक साथ सभी लोगों को बेहोशी की हालत में देख हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है सभी यात्रियों को अज्ञात युवक ने देर रात चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे सभी लोग बेहोश हो गए। यात्रियों से लूटपाट का मामला भी सामने आया है।

बैरागी कैंप में बेहोश मिले यात्री

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बस अड्डे के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने सभी लोगों को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वे बेहोश हो गए। चारों बेहोशी की हालत में बैरागी कैंप में पाए गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया।

युवक ने पिलाई थी यात्रियों को नशीली चाय

जानकारी के अनुसार घनसाली से एक परिवार हरिद्वार आया था। इसमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल थे। चारों लोगों को बस अड्डे के पास एक नेपाली मूल का युवक मिला। युवक ने उन्हें बातों में उलझाकर नशीली चाय पीला दी। इसके बाद युवक सभी को ऑटो से बैरागी कैंप कनखल ले गया। जहां चारों बेहोश हो गए।

कैंप में छोड़कर फरार हुआ युवक

युवक उन्हें कैंप में छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने चारों को अचेत पड़ा देख पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को अस्पताल में भर्ती करवाया। मंगलवार को होश में आने पर यात्रियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जांच में जुटी पुलिस

यात्रियों ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल फोन और नकदी गायब है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कनखल थाने के एसएसआई सुभाष चंद्रा ने बताया कि लूट की बात अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें