UttarakhandHighlight

उत्तराखंड में इस दिन होगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश हुए जारी

शासन ने उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश के संबंध में आदेश जारी किया है। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसलिए इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

19 अप्रैल को उत्तराखंड में होगा सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पहले चरण में मतदान किए जाएंगे। जारी किए आदेश में कहा गया है कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव मतदान के तहत प्रदेश के उद्योग इकाई, समस्त शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, कारखानों पर एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

सरकार कर रही वोट प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास

बता दें इस आदेश से सरकार प्रदेश में वोट प्रतिशत बढ़ाने की एक प्रयास कर रही है। उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या 81 लाख 67 हजार 568 और सर्विस मतदाताओं की संख्या 93 हजार 962 हो गई है। 82 हजार से ज्यादा नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। इस बार प्रदेश में 81 लाख 67 हजार 568 मतदाता मतदान में भाग लेंगे। जबकि 93 हजार 962 वोटर्स सर्विस मतदाताओं के रूप में वोट करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें