Udham Singh Nagar NewsBig News

उत्तराखंड के इन प्रतीकों को दिलाई पीएम मोदी ने नई ऊंचाइयां, लगातार बढ़ रही डिमांड

रुद्रपुर से उत्तराखंड देवभूमि में चुनावी शंखनाद को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस दौरान न केवल उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी भेंट की गई। बल्कि कुमाऊं की प्राचीन ऐपण कला और आदि कैलाश का छाया चित्र भी भेंट किया गया। सीएम धामी ने भी पीएम को तमिलनाडु से मंगाया गया एक विशेष तौर का शंख भेंट किया।

पीएम मोदी ने दिलाई उत्तराखंडी टोपी को पहचान

खैर, उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी जो भी वस्तुएं पीएम मोदी को भेंट की गई, इन तमाम चीजों को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने और ब्रांडिंग करने में पीएम मोदी की भी बड़ी भूमिका रही है। दरअसल, उत्तराखंडी टोपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से खासी पॉपुलैरिटी मिली है।

लोगों के सिर चढ़कर बोल टोपी की दीवानगी

पीएम मन की बात कार्यक्रम में इसका विशेष जिक्र करने से लेकर उत्तराखंड में जब-जब आते हैं तो इस टोपी को जरूर पहनते हैं। इस टोपी को पीएम द्वारा पहनने के बाद से डिमांड बहुत बढ़ गई है। ऐसी भी स्थिति आयी कि ब्रह्मकमल लगी इस टोपी की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती रही है। इस टोपी को अब और भी अधिक गौरव के साथ उत्तराखंडी लोग धारण करने लगे हैं।

ऐपण कला के बारे में जानने को हर कोई आतुर

इसी तरह की स्थिति, ऐपण कला के साथ भी रही है। सीएम धामी कुमाऊं की इस विशेष पहचान को दिल्ली दौरों के दौरान पीएम को भेंट कर चुके हैं। यही वजह रही कि इस कला के बारे में हर कोई जानने और इसे लेने को लेकर लोग आतुर रहते हैं।\

लगातार बढ़ रही आदिकैलाश में यात्रियों की संख्या

कमोबेश यही स्थिति आदि कैलाश को लेकर भी कही जा सकती है। दरअसल, जब से पीएम मोदी ने इस क्षेत्र का सीएम धामी के न्यौते के बाद दौरा किया और लोगों से यहां आने की अपील की है तब से यहां लोगों की आवाजाही खूब बढ़ रही है। सीएम धामी ने पीएम के विजन को आगे बढ़ाते हुए उड़ान योजना के अंतर्गत इस क्षेत्र के लिये हेली सेवा प्रारंभ कराई है जिसके उत्साहजनक नतीजे सामने हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें