Uttarakhand

पीएम मोदी पहुंचे रुद्रपुर, मंच पर लगाए जय गोल्ज्यू के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊधम सिंह नगर पहुंच चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 की पहली रैली को पीएम मोदी विशाल रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा ने जोरों शोरों से तैयारी कर रखी है। पीएम मोदी की इस रैली से नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अच्छा फायदा होने की संभावना है।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने किया संबोधित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जनसभा में बड़ी तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह ढोल नगाड़े बज रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित कर हुए कहा कि पीएम के लक्ष्य 400 पार को पूरा किया जाएगा। पीएम के नेतृत्व में देश को बुलंदी मिली है। कोरोना की चुनौती को पार किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें