Sports

MI vs RR Playing 11: आज मुंबई और राजस्थान होगी आमने-सामने, दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव

MI vs RR Playing 11: आईपीएल 2024 के 14 वें मैच सागल मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स(MI vs RR) आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमों के बेच ये मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां मुंबई की टीम पहली जीत की तलाश में होगी। तो वहीं राजस्थान जीत की हैट्रिक को बरकरार रखना चाहेगी। मुंबई पिछले दो मैचों में हारने के बाद प्लेइंग 11 में बदलाव जरूर करना चाहेगी। तो वहीं राजस्थान भी अपनी टीम में बदलाव सकती है।

MI का ये खिलाड़ी होगा बाहर!

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुए मुकाबले में मुंबई ने 17 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया था। इस मैच में उनका निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। चार ओवर में तेज़ गेंदबाज़ ने बिना विकेट लिए 66 रन लुटाए थे। ऐसे में आज के इस मुकाबले में क्वेना मफाका का पत्ता कट सकता है। टीम में उनकी जगह एक बार फिर ल्यूक वुड की वापसी हो सकती है।

RR करेगी टीम में बदलाव?

राजस्थान ने अब तक दो मैच खेले है। दोनों ही मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में राजस्थान अपनी प्लेइंग 11 में शायद ही बदलाव करेगी। लेकिन टीम को और मजबूत करने के लिए कप्तान दूसरे प्लेयर्स को भी मौका दे सकते है।

टीमों की प्लेइंग 11 (MI vs RR Playing 11)

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, टिम डेविड, तिलक वर्मा, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, ।

इम्पैक्ट प्लेयर- गेराल्ड कोएत्ज़ी

राजस्थान रॉयल्स (RR): संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, नांद्रे बर्गर, रियान पराग, , रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, अवेश खान, संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर- शिमरोन हेटमायर

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें