Uttarakhand Loksabha ElectionsHighlight

7 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रस्तावित दौरा, जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियों में जुटी भाजपा

केंद्रीय रक्षा मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह 7 अप्रैल को लोहाघाट के दौरे पर आ सकते हैं। राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर ली हैं। बता दें इससे पहले दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रुद्रपुर आएंगे। वहीं तीन अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पिथौरागढ़ और विकासनगर में जनसभाएं करेंगे।

7 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रस्तावित दौरा

भाजपा के पूर्व विधायक व लोहाघाट विधानसभा संयोजक पूरन सिंह फर्त्याल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा मंत्री सात अप्रैल को लोहाघाट आ सकते हैं। लोहाघाट नगर में उनकी एक विशाल जनसभा प्रस्तावित है। फर्त्याल ने बताया की राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर तीन अप्रैल को भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर तैयारी शुरू

बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को सफल बनाने के लिए चर्चा की जाएगी। फर्त्याल ने कहा अगर राजनाथ सिंह लोहाघाट आते हैं तो उन्हें सुनने के लिए विशाल जन सैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है। जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को 3 अप्रैल को जिम्मेदारियां सोपी जाएंगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें